Posts

Showing posts with the label हिंदी भाषा

भाषा, ध्वनि, शब्द, वाक्य और हिंदी भाषा ( language, sound, word, sentence, hindi language)

Image
यहाँ पर भाषा , ध्वनि , शब्द , वाक्य और हिंदी भाषा का अर्थ तथा उसे परिभाषित करने का प्रयास किया है। भाषा (Language) भाषा मनुष्य की अभिव्यक्ति का सर्वाधिक महत्वपूर्ण एवं व्यापक वाणी का माध्यम है। वक्ता के मुँह ध्वनियों के रूप में व्यक्त होती है किंतु यदि वह ध्वनियों के रूप में व्यक्त न भी हो और वक्ता के मानस में विचार के रूप में ही घुमड़ती रहे तो वह भी भाषा ही है।  इस प्रकार भाषा वह वाणी की व्यवस्था है जो मूल रूप में तो मानसिक रूप लिए होती है और मुँह से व्यक्त होकर ध्वनि रूप में भौतिक रूप ग्रहण करती है। भाषा सामाजिक संपर्क के लिए होती है इसलिए यह मूलतः संवादात्मक है। ध्वनि, शब्द और वाक्य (Sound, Word and Sentence) ध्वनि भाषा की सबसे छोटी इकाई है, किंतु अर्थ के स्तर पर लघुतम इकाई शब्द है। क् ख् ग् आदि ध्वनियाँ हैं पर इनका कोई अर्थ नहीं, किंतु कल , खरगोश , गमला शब्दों में ये ध्वनियाँ ही अन्य ध्वनियों के सहयोग से ऐसे ध्वनि-समूहों की रचना करती हैं जिनका कोई अर्थ होता है और ऐसी सार्थक ध्वनि या ध्वनि समूह शब्द कहलाते हैं।  किंतु शब्द भी कोई मंतव्य नहीं प्रकट कर पाता जब तक कि वह वाक्...