Posts

नव वर्ष नव संवत्सर(हिंदी नववर्ष पर कविता)

नव वर्ष नव संवत्सर नव जीवन को आह्वान दो  तोड़ के सारी रंजिशें, अपने अंश को तुम सम्मान दो | आन बान शान ले , हो चुके है कुर्बान वे  आज धरा पे उतार के , उनको नया जीवनदान दो   संस्कृति तुम इंसान की  ही सभ्यता हो, जिजीविषा में  ही तुम सौम्यता हो  ठोकरों में पले उस फूल को, आज तुम एक नई जान दो  धर्म स्वाहा, जाति स्वाहा, सम्प्रदाय स्वाहा, जल रहा हमारा भविष्य है  इंसान को बस तुम इंसान रहने दो, यही जिंदगी का विषय है  पैरों तले कुचले उन परो को, आज तुम नई उड़ान दो  नव वर्ष नव संवत्सर नव जीवन को आह्वान दो |         -सोमेन्द्र सिंह 'सोम'

सावन(हिंदी कविता)

सावन का क्षण क्षण मुझे तड़पाता बाहों में आकर ये मौसम तेरी याद दिलाता दिनकर लिए तपन अपनी मुझसे टकराता अंबर यूँ मौन झुक भाव विराट बनाता तूफान हालत देख मेरी खामोश सा ठहर जाता पानी पे भी ये मन तेरी सुन्दर तस्वीर बनाता हवा का हर झोंका एक मौन संवाद कराता मन मेरा उथल पुथल कुछ ना समझ पाता विडंबना है ये वक़्त की सब वीरान नजर आता तड़प बैचेनी का भी कुछ काम नजर आता कोई समझाये किसे ये ना कुछ समझ आता तुझे खोजती इन निग़ाहें में तू नाउम्मीद नजर आता है तू यहां वहां या कहा या मेरा भरम तुझे हर जगह पाता सब प्रयास मेरे तुझे लेकर विफ़ल नजर आता हक़ीकत तूझे लेकर मैं कभी ना सहन कर पाता फिर भी हर बार तू अपना राग मुझे सुनाता और हर बार सावन का क्षण क्षण मुझे तड़पाता बाहों में आकर ये मौसम तेरी याद दिलाता                      पूजा सिंह

गुरु (हिंदी कविता)

गुरु होते जो साथ मेरे हर मुश्किल का हल होता पास मेरे आँचल इनका कितना विशाल है सबकों मानते अपना परिवार है कैसा ये ख़ुदा का कमाल है खुद से बड़ा बताया गुरु को महान है काली रातें गिन गिन न निकालनी पड़े बस इसीलिए इनकी बात न माननी पड़े माँ के बाद इन्होंने ही समझाया हमें गलत करने पर पिता सा फटकारा हमें इनमें हर कामयाबी के राज मेरे सपनों की उड़ान में हर वक़्त साथ मेरे गुरु होते जो साथ मेरे हर मुश्किल का हल होता पास मेरे          - पूजा सिंह

चाँदनी (हिंदी कविता, गीत)

Image
चाँद को निहारे ये चाँदनी  पिया मिलन की आस लगाये चाँदनी  अँसुयन की माला पोये  बदलो में चाँद को खोये  बार बार उठा मुखड़े को ये पूछे  रित मिलन की कब होये  रो रो के चिड़ा रही है चाँदनी  पिया मिलन की आस लगाये चाँदनी   दीप प्यार का जलाए बैठी है  खनक ये कंगन की कहती है इक रोज पूनम की रात होगी  तू भी संग पिया के होगी   डर डर के घूँघट उठा रही है चाँदनी  पिया मिलन की आस लगाये चाँदनी   सोमेन्द्र सिंह 'सोम'

पिछवाई (ग़ज़ल, हिंदी कविता)

पिछवाई (पश्चिमी हवाएं)(हिंदी कविता) चल रही सांय सांय पवन पिछवाई कुरेदकर दिल को हालत समझाई पिटारा खोला जज्बातों के अक्स पे हमारी मंजूषा ने शब्द लहरी गाई शब्द उतरते नहीं, कलम से अब चूम के इनको आदत नई लगाई  स्याही दर्पण सी, हो गई है अब जिंदगी के पन्नों पे उसकी ही परछाई ज़िस्म फ़रियाद करे नए आगाज-ए-वक़्त का  कहाँ से लाए 'सोम', अब वो हवा पिछवाई सोमेन्द्र सिंह 'सोम'   हिंदी ग़ज़ल संग्रह, ज़िन्दगी पर हिंदी कविता, जीवन पर हिंदी ग़ज़ल, प्रयोगात्मक हिंदी ग़ज़ल यहाँ पढ़े Hindi love sayari अंतिम यात्रा (ज़िन्दगी पर हिंदी कविता)(hindi kavita on life) आपको हमारा ये प्रयास कैसा लगा हमें comment करके बताए। आप हमें कोई सुझाव देना चाहते है तो वो भी हमें mail कर सकते हैं। आपके सुझावों का इन्तज़ार रहेगा। आपके सुझाव ही हमे और अधिक अच्छा लिखने और समझने के लिए प्रेरित करते है। अगर आप अपनी कोई  कविता, ग़ज़ल  या कोई अन्य रचना हमारे ब्लॉग पर लिखना चाहते है तो आप हमें वो रचना अपने नाम के साथ भेज सकते है वो हमारे ' नई कलम ' शीर्षक में आपके नाम के साथ प्रकाशित होगी। आपकी रचनाओं का स्वागत है। आपकी रचनाओ पर...

बेइंतहा ( gazal hindi)

Image
बेइंतहा रहने दो (ग़ज़ल हिंदी) अपनों को विदा करना, अलविदा कहना कितना मुश्किल है? सबकुछ कहा फिर भी बहुत कुछ बाकी है। इसमें प्यार है, जाने का दर्द है, दर्द में आने वाला गुस्सा है। इस दर्द को जब वह आँखों मे उतारता है और देखता है तो लगता है जैसे आत्मा शरीर से अलग हो रही है, उसके साथ जा रही है। इन्हीं भावनाओं को समेटे एक हिंदी गजल (हिंदी कविता) ग़ज़ल प्यार मोहब्बत ज़िन्दगी बेइंतहा बेइंतहा रहने दो तुम पास ना आओ दूर ही रहने दो यादे लेके तो जा रहे हो अब आँख में आँसू तो रहने दो तुम्हारे दर पर सब खाली है इन गुलों में खुशबू तो रहने दो कल गमेवक्त भी पूछ रहा  मुझमे मोहब्बत तो रहने दो इतनी सजा न दो बेपरवाह रात की बिस्तर में थोड़ी सलवटें तो रहने दो अब आंखे ना मिलाओ सोम से यूँ जिस्म में रूह तो रहने दो  zindagi beintaha beintaha rahane do  tum pas na aao door hi rahane do  yaade leke to ja rahe ho  ab aankh mein aansoo to rahane do tumhare dar par sab khali hai  in gulon mein khushaboo to rahane do  kal gamevakt bhi puchh raha  mujhame mohabbat to rahane do  itani s...

जीवन अमूल्य (जिंदगी पर हिंदी कविता)

Image
जीवन अमूल्य है(हिंदी कविता) जिंदगी को देखने का नजरिया महत्वपूर्ण है। सुख-दुःख जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है परंतु मनुष्य का स्वभाव व विचार इसको अपने अनुसार एक नया रूप प्रदान करता है। इस बहुआयामी वैचारिक प्रक्रिया में यह जानना जरूरी है की सत्य क्या है? जीवन का मूल्य क्या है? इसकी सार्थकता क्या है? कभी कभी इससे नैराश्य का भाव उत्पन्न होता है। उसकी हद पहचानना आवश्यक है। दुःख से खत्म होने से अच्छा है, दुःख को खत्म करने का प्रयास करना। यही प्रयास जिंदगी को और अधिक सुंदर बनाने में सार्थक है।  इस तरह के भावों को शब्दों में निरूपित करने का एक छोटा सा प्रयास- कभी हँसना है कभी रोना है  पर खत्म खुद को नहीं करना है ये जीवन है अमूल्य है  इसे यूँ नहीं गवाना है यहां कुछ ना स्थिर है मूल्य जीवन का समझाना है आँखे नम है चमक इनमे कम है पर तुझे खुद को नहीं खोना है यहा एक ही सत्य है वो मृत्यु है पर तुझे यूँ ना खुद का अंत करना है पैसा शोहरत सिर्फ़ तमाशा है खुद को जीना खुशी का खजाना है सुख-दुख में सब का हिस्सा है पर खुद को यूँ नहीं तोड़ना है तू बहुमूल्य, जीवन तेरा अमूल्य है इससे ज्यादा ना कुछ मिलना...